औरैया: अमेरिकी यूट्यूबर और फिटनेस कोच मार्विन आची यूपी की यूट्यूबर शिवानी के घर दो बार आ चुके हैं। अब दोनों के बीच दरार पड़ गई है। यूट्यूबर मार्विन आची ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो डाला है, जिसमें शिवानी पर अतिथि देवो भव का अपमान करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद यूट्यूबर शिवानी कुमारी ने रोते हुए वीडियो फेसबुक पर शेयर की और उसमें उन्होंने मार्विन से कहा कि जो कुछ कहना था, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अरियारी गांव में अमेरिकी यूट्यूबर और फिटनेस कोच मार्विन आची पहली बार जुलाई 2025 में आए थे। इस गांव में यूट्यूबर शिवानी कुमारी रहती हैं। उनके घर पर मार्विन आची रुके थे। इस दौरान ने शिवानी कुमारी ने दिल खोल करके उनका स्वागत किया था। उनको देसी भोजन से लेकर भारतीय परंपरा से अवगत कराया था। इसके बाद मार्विन आची अमेरिका चले गए थे। दूसरी बार मार्विन आची सितंबर 2026 में आए थे। इसके वीडियो और फोटो खूब वायरल हुए थे।