मोदी के 77वें जन्मदिवस पर , विकास परियोजनाओं के स्थलों पर जगमगाएंगे हजारों दीप

जालंधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के जनसेवा काल को समर्पित ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा 17 सितंबर को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विकास परियोजनाओं के स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे।

जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, शाम शर्मा, बलजीत प्रिंस,संजीव शर्मा, एवं अनुज शारदा,साहिल शर्मा, ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता उन विकास परियोजनाओं के स्थलों पर ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ जलाएंगे, जो केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासवादी सोच का प्रतीक हैं।

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बर्ल्टन पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के तहत विकसित हो रहे स्पोर्ट्स हब तथा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, रमन पब्बी, रवि मोहिंद्रू, नवल कंबोज, पार्षद रवि कुमार रिंपी, प्रभाकर, गुरदीप सिंह फौजी, अमित ढल्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को नई दिशा देने वाले नेतृत्व के प्रति जनता के सम्मान और विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जालंधर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनसमर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *