आज के समय में खेती सिर्फ पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रही है बल्कि किसान अधिक मुनाफे के लिए बाजार की मांग और अधिक मुनाफे के हिसाब से खेती करते हैं. आजकल बाजार में एक मांग बढ़ रही है वह है रंगीन सब्जियों की खेती.रंगीन सब्जियों की खेती के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होती. इन्हें पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और घरों में छोटे गार्डन में भी उगाया जा सकता है, कम जगह में खेती संभव होने के कारण छोटे किसान भी इसकी खेती कर सकते हैं.
आधुनिक तरीकों जैसे ड्रिप इरिगेशन आदि को अपनाकर लागत को और कम किया जा सकता है. शुरुआती लागत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन बाजार में अच्छा दाम मिलने के कारण किसान जल्दी ही मुनाफा कमा सकते हैं. इसकी बिक्री सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कुछ किसान इसका निर्यात भी करते हैं, जिससे मुनाफा और अधिक बढ़ जाता हैरंगीन सब्जियों की खेती करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जैसे अच्छी क्वालिटी का बीज लें, खाद और कीट नियंत्रण का खास ध्यान रखें और अगर चाहें तो आप ऑर्गेनिक तरीके भी अपना सकते हैं, जिससे इन सब्जियों की क्वालिटी और कीमत दोनों बढ़ जाती है. रंगीन सब्जियों की खेती आज के समय किसानों की अच्छी आय का बेहतरीन स्रोत बन गया है, कम समय में तैयार होने और इसकी अधिक मांग होने के कारण किसान काफी मुनाफा कमा रहे हैं, यदि अच्छी योजना और अच्छी गुणवत्ता की फसल उगाई जाए, तो यह किसानों के लिए बाकी फसलों से ज्यादा लाभकारी हो सकती है.