पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बना हुआ है. अब टूर्नामेंट के एक मैच से सामने आए वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल टूर्नामेंट के बीच एक बार फिर लाइव टीवी पर सिगरेट की झलक दिखाई दी. तो आइए जानते हैं कि इस बार पीएसएल और सिगरेट के बीच का विवाद क्या है.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टैंडस में बैठकर सिगरेट पी रहा होता है. जैसे ही कैमरा उस शख्स के ऊपर जाता है, वह एकदम से हड़बड़ा जाता है और वहां से उठकर जाने की कोशिश करने लगता है. इसके अलावा वह सिगरेट को भी छुपाने की कोशिश भी करता है, लेकिन तब वीडियो में सबकुछ कैद हो चुका था.
कौन है सिगरेट पीने वाला शख्स?
सिगरेट पीने वाले शख्स का नाम एजाज वसीम बखरी बताया जा रहा है, जिसे पाकिस्तान का एक पत्रकार बताया जा रहा है. सिगरेट जैसी चीज का स्टेडियम के अंदर लेकर जाना वाकई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर सवाल खड़ा करता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाक बोर्ड पर इस पर क्या एक्शन लेता है.