अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, ‘किसी कमरे में…’

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मठ में ‘सीक्रेट कमरों’ की बात सामने आई है. मठ में रही एक लेखिका ने ऐसा दावा किया है. लेखिका ने ये भी दावा किया कि मठ के कुछ कमरों में किसी को जाने की इजाजत नहीं है. इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मठ के अंदर विद्यालय भी चलता है. हम अगर शूट करने की इजाजत दे देंगे तो रेकी हो जाएगी और फिर सुरक्षा पर खतरा हो सकता है. बिना कैमरे के कोई भी आना चाहे देखना चाहे तो खुला है. हमारे मठ के किसी कमरे में कोई ताला नहीं लगता है.

शंकराचार्य ने कहा कि जहां तक स्वीमिंग पूल की बात है, वो हमारे गुरूजी के व्यायाम के लिए बनाया गया था. उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से बनाया गया था, यह व्यवस्था अब बंद पड़ी हुई है. शंकराचार्य ने कहा, “हमारा छोटा सा मठ है. उसमें 150 से 200 लोग कैसे रहते हैं यह हम ही लोग जानते हैं. यहां कोई भी गुप्त स्थान, शीश महल या स्विमिंग पूल नहीं है. जब हमारे गुरु जी यहां रहते थे तब उनको डॉक्टर ने व्यायाम करने के लिए कहा था, तब उनके लिए व्यवस्था बनाई गई थी और यह व्यवस्था अब बंद पड़ी हुई है.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *