‘इंडियन आइडल 12’ फेम सायली कांबले के घर बेटे की किलकारी

‘इंडियन आइडल सीजन 12’ से घर-घर में फेमस हुईं सिंगर सायली कांबले के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज अपने फैंस को सुनाई तो सभी खुशी से उछल पड़े। हालांकि, उन्होंने अभी बच्चे का नाम या उसका चेहरा रिवील नहीं किया है। ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन की बात करें तो ये नवंबर 2020 से अगस्त 2021 तक टेलीकास्ट हुआ था। जज की कुर्सी पर विशाल, नेहा और हिमेश थे। होस्ट आदित्य नारायण थे। इस सीजन के विनर पवनदीप राजन हैं। फर्स्ट रनरअप अरुणिता कांजीलाल रहीं। सेकेंड रनरअप सायली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *