रोहित आर्या ने तैयार कर रखा था फुल प्रूफ प्लान

मुंबई के पवई स्थित RA स्टूडियो केस चर्चा में है. एक दिन पहले इसी स्टूडियो में 17 बच्चों सहित कुल 19 लोगों की जान पर बन आई थी. रोहित आर्या नाम के सिरफिरे शख्स ने सभी को बंधक बना लिया था. हालांकि मुंबई पुलिस की सूझबूझ से सभी बच्चों की जान बच पाई और आरोपी रोहित आर्या एनकाउंटर में मारा गया. रोहित आर्या ने इन बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के बुलाया था और फिर बंधक बना लिया. अब 11 साल का प्रिंस तिवारी नाम का एक बच्चा सामने आया है, जो ऑडिशन में सिलेक्ट तो हो गया था, लेकिन घटना वाले दिन स्टूडियो गया नहीं.

दरअसल, रोहित आर्या जिस प्रोडक्शन कंपनी को चला रहा था, उस कंपनी ने बच्चों का पहले ऑडिशन लिया था. इस ऑडिशन में जितने बच्चे सिलेक्ट हुए थे, उसमें एक बच्चा 11 साल का प्रिंस तिवारी भी था. प्रिंस तिवारी 30 अक्टूबर के दिन जब किडनैपिंग कांड हुआ, एक्टिंग स्कूल RA स्टूडियो नहीं जा पाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *