भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबर इस साल सोशल मीडिया पर छाई रही थी. दोनों ने 2020 में शादी की थी, लेकिन पांच साल के भीतर ही उनका रिश्ता टूट गया. अब भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने दर्द, मानसिक हालात और अफवाहों पर बेबाक जवाब दिया है.
पॉडकास्ट में बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने साफ कहा कि उनके और धनश्री के रिश्ते में जो भी हुआ, उसमें उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया है. जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मैं वफादारी में यकीन करता हूं. मैंने हमेशा दूसरों को महत्व दिया है और खुद से ज्यादा अपने रिश्तों की परवाह की है.”