अमेरिका में इन दिनों डोनाल्ड ट्रम्प और जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स स्कैंडल ने भयानक सियासी तूफान खड़ा कर रखा है। यह ट्रंप से जुड़ा सबसे ज्यादा विवादास्पद मुद्दा बन गया है। यह सेक्स स्कैंडल ट्रंप के दोस्त एप्स्टीन के यौन शोषण और तस्करी के अपराधों के इर्द-गिर्द घूमता है। यह राष्ट्रपति ट्रंप को भी कठघरे में खड़ा कर रहा है। इस सेक्स स्कैंडल को समझने से पहले आइये जानते हैं कि ट्रंप के दोस्त जेफरी एपस्टीन कौन थे?
जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर और कुख्यात यौन अपराधी थे। उन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप थे। साल 2019 में जेल में ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई थी। आधिकारिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन इसने कई साजिशों के सिद्धांतों और आशंकाओं को जन्म दे दिया।
ट्रंप और एपस्टीन की दोस्ती का इतिहास 1990 और 2000 के दशक का है। इस दौरान ट्रम्प और एपस्टीन की गहरी दोस्ती थी। दोनों को कई सामाजिक आयोजनों और पार्टियों में एक साथ देखा जाता था। इनमें ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब की तस्वीरें और 1992 का एक एनबीसी वीडियो शामिल है, जिसने अमेरिका में हंगामा मचा रखा है।