जालंधर, यह वार्ड नंबर 50 में बस्ती शेख 17 मोहल्ला गलियों का हाल है इस संबंधी में इलाका पार्षद को कई बारी जानकारी दी गई है कि लोगों के घरों के आगे पानी जमा हो जाता है जिस कारण घरों के दीवारों मजबूत होने की बजाय दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है परंतु इस एरिया के पार्षद ने जीत प्राप्त होने के बाद अपने मोहल्ले में कभी भी लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं मिली जानकारी मुताबिक अक्सर इलाका पार्षद उस गली को बना रहे हैं जो पहले से ही ठीक-ठाक है जानकारी के मुताबिक वह अपने ऑफिस से बाहर निकालने की बजाय घूमने फिरने में ही ध्यान दे रहे हैं इससे पता लगता है कि पार्षद कितना जिम्मेदारी से अपने इलाके के कार्य कर रहा है