हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट जारी करने के संबंध में जानकारी बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी है. जिन छात्रों ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं. इस साल लगभग 1.95 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 4 मार्च से 22 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं.