अर्बन स्टेट फेस 1 में फाटक बंद करने को लेकर हुआ हंगामा

जालंधर, (टिंकू कोमल संजय शर्मा)-अर्बन स्टेट फेस 1 में पिछले काफी सालों से रेलवे ट्रैक फाटक लोगों के लिए आने जाने की सहूलियत के लिए बना हुआ था इस बीच सेंटर goverment की ओर से फाटक को बंद करने का कार्य को शुरू कर दिया गया है इस संबंध में पार्षद मिंटू जनेजा वे पार्षद कृपाल पाली ने आज फाटक बंद करने को लेकर उन्होंने कहा कि इस फाटक को बंद करने से काफी लोगों को नुकसान हो रहा है इस फाटक के जरिए लोग जल्दी से मंडी में मंडी से फेस 2 आदि कई जगह पर आसानी से पहुंच जाते थे परंतु पिछले कुछ दिनों से इसको बंद करने के कारण रेडी वाले से लेकर वाहन चालकों तक स्कूल के वाहन तक पैदल जाने वाले वे शमशान घाट पहुंचने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में जब फाटक बंद करने को लेकर पूछा गया तो बताया गया कि केंद्र के ओर से आर्डर किए गए हैं जिस वजह से इसको बंद किया जा रहा है इस संबंध में जालंधर के डीसी को इलाका वासियों ने मांग पत्र देते हुए कहा कि इस कार्य को रोक दिया जाए वहीं जालंधर के डीसी ने आश्वासन दिया कि इस कार्य को बंद कर दिया जाएगा फाटक पहले जैसा ही खोल दिया जाएगा वही जब इस संबंध में से बात की तो उन्होंने कहा कि यदि कार्य बंद ना किया गया तो धरना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *