पंजाब में अप्रैल का महीना छात्रों और कर्मचारियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा. इस महीने में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण त्योहार और जयंती आईं. जिनके चलते राज्य में लगातार छुट्टियां घोषित की गईं. अब सरकार ने 29 अप्रैल को भी प्रदेशभर में अवकाश का ऐलान कर दिया है. जिससे लोगों में खुशी का माहौल है. स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर इस दिन बंद रहेंगे.
पंजाब सरकार ने 29 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में सरकारी छुट्टी घोषित की है. भगवान परशुराम को हिन्दू धर्म में विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनका जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसी श्रद्धा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में अवकाश का आदेश जारी किया है.