गर्मी के दिनों में बॉडी हाइड्रेट रखना जरूरी है. क्योंकि इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण शरीर से पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी का लेवल कम होने लगता है. और इसके परिणामस्वरूप वीकनेस, कब्ज, लो बीपी, बेहोशी, ड्राई स्किन, सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है.
हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि आपको सेहतमंद रहने के लिए बहुत ज्यादा पानी पीने की जरूरत है. सही मात्रा में पानी के सेवन से ही इसके फायदों को प्राप्त किया जा सकता है. वरना वाटर टॉक्सिसिटी के कारण सूजन, स्ट्रोक, कोमा या मौत भी हो सकती है. ऐसे में आपको एक दिन में कितना पानी पीने की जरूरत है, यहां आप आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार के इस इंस्टाग्राम पोस्ट से समझ सकते हैं.