भारत को फाइनल का टिकट दिला सकते हैं 3 खिलाड़ी, लिस्ट में एक स्पिनर भी शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज दुबई में खेला जाएगा. इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे. एक तरफ टीम इंडिया है जो अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी अभी तक एक कोई मैच हारा नहीं है, लेकिन ग्रुप स्टेज में उसके 2 मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 151 ODI मैच हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 बार और भारतीय टीम 57 मौकों पर विजयी रही है. उनके 10 मुकाबलों का कोई परिणाम निकल कर नहीं आ सका था. यहां आइए उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो सेमीफाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाकर फाइनल का टिकट कटा सकते हैं

किस्मत और प्रतिभा एकसाथ मिल जाएं तो क्या कुछ नहीं हो सकता? वरुण चक्रवर्ती इसी का जीता जागता उदाहरण हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपना चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटका डाले. दुबई की पिच पर चक्रवर्ती का गेंदबाजी वेरिएशन बहुत कारगर सिद्ध हुआ. अब भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही करके दिखाएं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *