मशहूर अभय सिंह को पुलिस ने होटल से हिरासत में लिया

जयपुर, राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जब पुलिस ने अभय सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे, साथ ही ये भी कहा कि मैंने नशे में क्या कहा, क्या बोला मुझे खुद नहीं पता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *