सोलाना और कारडानो जैसी करेंसी में 20 से 70 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल रहा है

अमेरिका, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप अपने उस वादे को पूरा करने वाले हैं, जो उन्होंने बिटकॉइन 2024 में अमेरिकी क्रिप्टो​ निवेशकों से किया था. जिसका फायदा उन्हें अमेरिकी चुनाव में मिलता हुआ भी दिखाई दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि वो अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो कैपिटल बनाने का काम करेंगे. इस के लिए उन्होंने पहला कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने अमेरिका में क्रिप्टो रिजर्व खड़ा करने का आदेश दिया है. जिसमें एक्सआरपी, सोलाना और कारडानो जैसी करेंसीज को रखा जाएगा.

इस फैसले के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है. बिटकॉइन से लेकर डॉगे और शिबाकॉइन तक तेजी देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर एक्सआरपी, सोलाना और कारडानो जैसी करेंसी में 20 से 70 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल रहा है. बिटकॉइन और इथेरियम की कीमत में 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है. ओवरऑल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ट्रंप ने क्रिप्टो रिजर्व को लेकर क्या ऐलान किया है और क्रिप्टोकरेंसी के क्या दाम हो गए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *