भारतीय घुड़सवारी फैडरेशन, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप-2025

जालंधर,कैम्पस में करवाने के लिए पंजाब पुलिस को अलाट की गई है। पंजाब में तीसरी बार यह चैंपियनशिप होने जा रही है। इससे पहले साल 2016 और 2017 में पी.ए.पी परिसर,जालंधर में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप (टेंट पेगिंग) का आयोजन किया गया था।

श्री गौरव यादव, आई.पी.एस., डायरैक्टर आफ पुलिस, पंजाब, पंजाब पुलिस की तरफ से करवाई जा रही राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप के मुख्य पैटरन है और श्री एम.एफ. फारूकी, आई.पी.एस. आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्री इंदरबीर सिंह, आई.पी.एस. डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, प्रशासन, पी.ए.पी. आयोजन सचिव है। श्री गुरतेजिंदर सिंह पीपीएस, कमांडेंट, 7वीं बटालियन पी.ए.पी. शो सैक्रेटरी है।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 15 फरवरी 2025 को पीएपी में होगा। जिसमें श्री गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक,पंजाब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस बार इस चैंपियनशिप में भाग में लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रांतीय पुलिस घुड़सवारी टीमें, सेना, अर्धसैनिक बलों की टीमें पंजाब पुलिस क्लबों की 15 टीमों के कुल 125 घोड़े और घुड़सवार भाग लेंगे।

इस चैंपियनशिप में घुड़सवारी टीम भी अपने 20 खिलाड़ियों के साथ भाग लेगी। श्री इंद्रबीर सिंह, आईपीएस के नेतृत्व डीआइजी, प्रशासन, पीएपी करेगें। इस बार दिलचस्प और अनोखी बात यह होगी कि पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

इस चैम्पियनशिप के दौरान आयोजन का संचालन नियमों अनुसार करवाने के लिए और जज करने के लिए भारतीय घुडसवारी एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जूरी सदस्य लगाए गए है।इस चैंपियनशिप में 2 अलग-अलग टीमों के 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

पी.ए.पी. जालंधर में होने वाली नैशनल टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों में वर्ष 2025-26 के दौरान होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से भारतीय टीम का चुनाव किया जाएगा।चैंपियनशिप देखने आने वाले दर्शकों के लिए कोई टिकट और एंट्री मुफ्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *