तीन शादियां कर चुके लकी अली ने चौथी शादी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की,

नई दिल्ली, जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर लकी अली उन सितारों में शुमार हैं, जो अपनी प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. अब एक बार फिर 66 साल के लकी अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. तीन असफल शादी के बाद उन्होंने सरेआम चौथी शादी को लेकर इच्छा जाहिर की है.

दरअसल, हाल ही में लकी अली दिल्ली एक इवेंट में शानिल हुए. दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित हुए 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर फेस्टिवल के दौरान उन्होंने शादी को लेकर बात की और जो बात कही, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी.
फिल्म फेस्टिवल के दौरान लकी अली ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा. अपने कुछ हिट गानों पर प्रस्तुति दी. इसके बाद जब उनसे उनके सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया. इवेट के दौरान उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना है कि मैं फिर से शादी करूं.’ लकी अली का यह बयान अब सुर्खियों में है.

सिंगर अपने बयान को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. इस बयान के वायरल होने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि सिंगर जल्दी ही चौथी शादी कर सकते हैं. इसी के साथ इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि सिंगर फिर से शादी कर सकते हैं. तीनों शादियों से उनके 5 बच्चे हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *