महाकुंभ के सेक्टर 18 से आग लगने की खबर

प्रयागराज महाकुंभ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कुंभ क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग में आग लग गई है. अब तक कुंभ क्षेत्र में आग लगने की ये तीसरी घटना बताई जा रही है. फायर बिग्रेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है. फिलहाल किसी भी जान- माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अब तक घटना की वजह सामने नहीं आई है. मौके पर दमकल कर्मी और मेला प्रशासन मौजूद है और आग पर काबू भी पा लिया गया है.

शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित सेक्टर 18 में यह घटना घटी। काफी दूर से आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *