नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल में लगी आग में 17 बच्चों की मौत,

नाइजीरिया, उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक बड़े हादसे से पूरा देश दहल गया. नाइजीरिया में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में भीषण आग लग गई. इस आग में झुलसने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई. आगजनी की घटना के बाद देश के राष्ट्रपति ने चिंता जताई है और जांच का आदेश दिया है. दूसरी ओर, देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी की ओर से आग लगने की कारणों की जांच शुरू की गई है.

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बुधवार को नाइजीरिया के जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले के एक इस्लामिक स्कूल में आग लग गई. जब स्कूल में आग लगी, उस समय स्कूल में करीब 100 बच्चे मौजूद थे. इस आग में कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एजेंसी ने कहा सत्रह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन बच्चों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा चल रही है. नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने आग लगने की घटना पर चिंता जताई है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति करते हैं. उन्होंने स्कूलों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *