अरविंद केजरीवाल की नींद हराम कर देगा, एग्‍ज‍िट पोल

द‍िल्‍ली , द‍िल्‍ली को लेकर टुडेज चाणक्‍य का एग्‍ज‍िट पोल भी सामने आ गया है, जो द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नींद हराम कर सकता है. चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल के अनुसार, बीजेपी को 51 सीटें मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को सिर्फ 19 सीटें मिल सकती हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक से तीन सीट मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एजेंसी ने 2015 में आप को लेकर सटीक अनुमान लगाया था.

टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 49% वोट मिलता दिख रहा है, जबक‍ि आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 53 फीसदी से ग‍िरकर 41% तक आ सकता है. कांग्रेस और अन्‍य को 10 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. टुडेज चाणक्‍य का एग्‍ज‍िट पोल काफी भरोसेमंद माना जाता है. क्‍योंक‍ि इस एजेंसी ने अब तक ज‍ितने भी सर्वे क‍िए हैं, उनमें से ज्‍यादातर सच साबित हुए हैं. इससे पहले एक्‍स‍िस माई इंड‍िया ने भी एग्‍ज‍िट पोल जारी क‍िए हैं, जिसके मुताबिक, बीजेपी को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं, जबक‍ि आम आदमी पार्टी को 15 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है.

द‍िल्‍ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में एक्‍स‍िस माई इंडिया का एग्‍ज‍िट पोल काफी सटीक था. उसने आम आदमी पार्टी को 59-68 सीटें दी थीं और आप को 62 सीटें मिली थीं. जबक‍ि बीजेपी को 2-11 सीटें दी थीं और बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं. इसीलिए एक्‍स‍िस माई इंडिया के एग्‍ज‍िट पोल पर सबकी नजर रहती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *