नबंर-1 का ताज, जनवरी में 18522 लोगों ने खरीदा; ये स्कॉर्पियो या ग्रैंड विटारा

देश के मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा कायम है। साल 2024 में क्रेटा अपने सेगमेंट में नंबर-1 SUV रही। तो इस साल की शुरुआत भी बेहद शानदार हुई है। दरअसल, जनवरी 2025 की टॉप सेलिंग कार की लिस्ट में क्रेटा अपने सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन पर रही। वहीं, ओवरऑल नंबर-3 पर रही। हुंडई ने जनवरी में क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्च की है। जिसके चलते भी इसकी सेल्स में इजाफा हुआ है। क्रेटा (ICE और EV) की जनवरी में कुल 18,522 यूनिट बिकीं। इस तरह ये सेल के मामले में टाटा पंच, मारुति ग्रैंड विटारा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन और मारुति फ्रोंक्स पर भी भारी पड़ी।

हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *