झगड़े में पति ने काट डाले पत्नी के होंठ, लगवाने पड़े 16 टांके

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। यहां पति-पत्नी के झगड़े में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को चौंका दिया। दोनों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी का होंठ ही काट लिया।बताया जा रहा है कि मथुरा जिले के एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया। पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। अब यह पूरा मामला थाने जा पहुंचा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होंठ पर टांके लगने के चलते पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती बोलकर नहीं बता सकी। ऐसे में उसने कागज पर पूरी घटना लिख कर​ बताई। साथ ही उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

महिला का दावा है कि जब उसने पति की करतूत की शिकायत सास और देवर से की तो उन्होंने भी उल्टा उसी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं देवर और सास भी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस ने आगे बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर महिला के पिता उसे थाने ले गए और उसके पति विष्णु, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक महिला के होठों पर 16 टांके आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *