पॉप सिंगर आमिर तातालू को सजा-ए-मौत सुनाई गई

ईरान, ईरान की एक अदालत ने मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू के नाम से मशहूर अमीर हुसैन मघसूदलू को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने उन्‍हें ईशनिंदा के आरोप में दोषी पाया है. सुप्रीम कोर्ट ने ईशनिंदा सहित अन्य अपराधों के लिए पूर्व में दी गई पांच वर्ष की जेल की सजा पर अभियोजक की आपत्ति स्वीकार कर ली है. इसल‍िए उन्‍हें अब मौत की सजा सुनाई गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा क‍ि मामले को फिर से खोला गया. जब जांच की गई तो सरकार की ओर से कही गई बात सही पाई गई. पॉप सिंगर आमिर तातालू पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का दोष सही साबित हुआ है. इसल‍िए उसे मौत की सजा सुनाई गई. हालांकि, यह फैसला अंतिम नहीं है और इसके खिलाफ अभी भी अपील की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *