चैंपियन ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से है, जिसके लिए 18 जनवरी को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी. इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम न होने से सभी फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं.
इन सबके बीच कहा जा रहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी की अनदेखी ही संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम से बाहर किए जाने की वजह है. इस पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के प्रेसिडेंट जयेश जॉर्ज ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए केरल की टीम में संजू सैमसन क्यों नहीं थे.