दिल्ली में विधानसभा चुनावों का दौर चल रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे परवेश वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया। एक वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के समर्थकों ने केजरीवाल पर हमला किया। अब इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा एक बड़ा दावा किया है।
केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर आरोप लगाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जिन लोगों ने केजरीवाल पर पत्थर फेंका उन पर हत्या और डकैती जैसे केस दर्ज हैं। आतिशी ने रविवार के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिस शख्स ने अरविं केजरीवाल पर पत्थर फेंका है, वो एक हार्डकोर अपराधी है। आतिशी ने राहुल उर्फ शैंटी नाम के शख्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये शख्स भाजपा प्रत्याशी परवेश वर्मा का करीबी है और इसपर शकरपुर थाने में एफआईआर दर्ज है। आतिशी ने कहा कि राहुल पर डकैती और हत्या जैसी धाराएं दर्ज हैं।