बजट को लेकर क्‍या है निर्मला ताई का मास्टरप्लान

व‍ित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2025 को लगातार आठवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं. लेक‍िन इस बार के बजट सेशन में व‍ित्‍त मंत्री नए प्रत्यक्ष कर कानून (New Direct Tax Law) के लिए एक विधेयक पेश कर सकती हैं. यह व‍िधेयक प्रत्यक्ष कर कानून के प्रावधानों को आसान बनाने पर फोकस करेगा. इस बार नए कानून में अधूरे और अप्रचलित प्रावधान को खत्‍म करके भाषा को सामान्य लोगों के लिए ज्‍यादा समझने योग्य बनाने की कोश‍िश की जाएगी.

टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार 63 साल पुराने आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की जगह लेने वाले नए कानून को बनाने के लिए बनी समिति इस बात पर विचार कर रही है कि नया कानून दो या तीन ह‍िस्‍सों में हो. सरकार की तरफ से पहले कहा गया था क‍ि अधिकारियों की समिति की तरफ से तैयार किया गया कानून मसौदा लोगों की राय के लिए जारी किया जाएगा. लेक‍िन लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि सीधे संसद में विधेयक पेश करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *