बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव के बीच लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा हार्ट से जुड़ी बीमारियां लोगों को डराने लगी हैं। सिर्फ पुरुष में ही हार्ट अटैक के मामले नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि महिलाएं भी इसके निशाने पर हैं। महिलाओं में भी पिछले कुछ सालों में हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। खासतौर से 40 साल की उम्र के आसपास के लोगों में हार्ट अटैक का रिस्क काफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं में हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ने के कई कारण हैं जिसमें हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव और मेनोपॉज जैसे बदलाव शामिल हैं।
महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण पुरुषों से अलग दिखाई देते हैं। वैसे हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्षण है चेस्ट पेन और एंग्जायटी होना। सासं लेने में तकलीफ होना। इसके अलावा भी महिलाओं में कुछ अलग लक्षण नजर आते हैं। जो हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो सावधान हो जाएं।