अडानी ग्रुप के लिए राहत भरी खबर है. ग्रुप पर लगे घूस के आरोपों पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के तेवर नरम हो गए हैं. महीनाभर पहले तक कड़े कदम उठाने की बात करने वाले नायडू अब ठोस सबूतों का इंतजार करने की बात कह रहे हैं. गौतम अडानी और उनके ग्रुप ने जरूर राहतभरी सांस ली होगी.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा विधानसभा के पटल पर अडानी समूह और पिछले वाईएस जगनमोहन रेड्डी प्रशासन से जुड़े रिश्वतखोरी के अमेरिकी आरोपों पर कार्रवाई का वादा करने के एक महीने के बाद ही पीछे हटने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप पर तक कोई कार्रवाई नहीं होगी जब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता है.