साउथ कोरियन, साउथ कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। रिव्यू की बात करें तो कोई इसकी एंडिंग से खुश नहीं है तो कोई कहानी की भर-भरकर तारीफ कर रहा है। लेकिन इस बार प्लेयर नंबर 456 के अलावा प्लेयर नंबर 120 ने भी दर्शकों का दिल अपनी दमदार एक्टिंग से जीत लिया है। इस किरदार की कास्टिंग को लेकर विवाद भी हो रहा है, जिस पर मेकर्स ने सफाई दी है।
Squid Game 2 में एक ट्रांसजेंडर किरदार भी है। ये किरदार साउथ कोरियन एक्टर पार्क सुंग-हून ने निभाया है। सीरीज में उनका नाम ह्युन-जू है, जो स्पेशल फोर्स का एक्स-सोल्जर है और अपने जेंडर की सर्जरी करवाना चाहता है। इसलिए उसे फंड की जरूरत है और वो मजबूरन गेम खेलने आ जाता है। शो में वो प्लेयर नंबर 456 का साथ देता है और उसके साथ लड़ाई में भी कूद जाता है। पार्क को अपनी दमदार एक्टिंग और मर्द होकर भी ट्रांसजेंडर का बखूबी रोल निभाने के लिए तारीफें मिल रही हैं।