जालंधर, एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन (Kisaan Andolan) के समर्थन में किसानों ने 30 दिसंबर को यानि ‘पंजाब बंद’ रखने का फैसला किया सी बीच लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कल पूरे शहर में पैट्रोल पंप खुले रखने का फैसला किया है। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि उन्होंने किसान आंदोलन को तो समर्थन दिया है लेकिन इस बीच उन्होंने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले से संबंधित सभी पेट्रोल पंप खुले रखने की बात कही है। पूरे पंजाब में करीब चार घंटे तक सरकारी बसें नहीं चलेंगी। 1125 बसों के पहिए पूरी तरह जाम रहेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसें सड़क पर नहीं उतरेंगी।
दोपहर 3 बजे पंजाब के सभी जिलों में बंद को लेकर बैठक होगी। इस दौरान सभी टोल प्लाजा पर बंद को लेकर बैनर लगाए जाएंगे। बस कंडक्टर टिकट देने से पहले लोगों को पंजाब बंद के बारे में बताएंगे।
गांवों में सभी गुरुद्वारों से लगातार बंद की अपील की जा रही है। पंजाब बंद सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गैस एजेंसियां, ट्रेन सेवाएं और यातायात पूरी तरह से बंद रहेंगे। दुकानों के शटर बंद रहेंगे। आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी चाहे वह चिकित्सा सेवाएं हों, विवाह कार्यक्रम हों, आवश्यक हवाई अड्डे की सेवाएं चालू रहेंगी। अगर किसी बच्चे का इंटरव्यू है तो उसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब इसका समर्थन करेगा।