जालंधर, (संजय शर्मा/रोहित भगत)-आज स्मूथ शिवसेना जालंधर ने एक मंच पर एकत्रित होकर माता नैना देवी जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर जालंधर को शिकायत दी! जहां शिकायत देते हुए शिव सेना नेता ईशांत शर्मा, सुनील कुमार बंटी, रोहित जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें इंस्टाग्राम पर (babaji_1101 जगनूप सिंह) के नाम पर आईडी से एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है
जिस वीडियो में babaji_1101 और उनके साथियों द्वारा सोची समझी साजिश तहत माता नैना देवी जी के बारे में मजाक करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जिससे हिंदू समाज में बहुत रोष पाया जा रहा है! जहां शिव सेना नेताओं ने कहा कि लाखों- करोड़ों हिंदुओं की आस्था माता नैना देवी जी के साथ जुड़ी हुई है! और जहां देशों विदेशों से माता रानी जी के श्रद्धालु माता नैना देवी जी के मंदिर में नमस्तक होने आते हैं हमारी पुलिस कमिश्नर जालंधर जी से मांग है कि babaji_1101 जगनूप सिंह और उनके साथियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का अपमान ना कर सके! इस मौके समूह शिव सेना नेता दीपक भगत , मुकेश सियाल , अमित भाटिया , सागर , चांद , मंदीप , आदि शिव सैनिक थे!