ऐश्वर्या राय ने खूब लुटाया बेटी आराध्या पर प्यार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. इस जोड़ी को लेकर खबर आ रही थी कि जल्द ही ऐश और अभिषेक तलाक लेने जा रहे हैं. लेकिन बीते कुछ वक्त में एक के बाद एक कई ऐसे मौके आए, जब इन खबरों पर महज अफवाह का ठप्पा लग गया. एक बार फिर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को साथ देखा गया है. ऐश के साथ सिर्फ उनके पति ही नहीं, बल्कि ससुर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी दिखे. इसी बीच ऐश्वर्या अपनी लाडली बेटी आराध्या पर जमकर प्यार बरसाती हुई नजर आईं.ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ दोस्तों वाला रिश्ता शेयर करती हैं. वो उनकी ट्रैवल पार्टनर होने के साथ-साथ अपनी बेटी की सबसे बड़ी चीयरलीडर भी हैं. अक्सर आराध्या को अपनी मां ऐश्वर्या के साथ देखा जाता है. ऐश भी जहां जाती हैं अपने साथ अपनी बेटी को लेकर जाती हैं. बीती शाम आराध्या के माता-पिता उनके एनुअल फंक्शन में पहुंचे. अपने स्कूल के इस इवेंट में आराध्या ने परफॉर्म भी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *