जब गुस्से में आपा खो बैठे विराट कोहली

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न पहुंचे, जहां बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है. लेकिन, एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वह नाराज हो गए और ऑस्ट्रेलिया की मीडिया से बहस करने लगे. बताया जा रहा है कि जब कोहली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनके साथ उनका परिवार भी था और उन्हें ऐसा लगा की मीडिया उनके बच्चों की फोटो और वीडियो बना रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने परिवार की प्राइवेसी को लेकर हमेशा ही काफी सतर्क रहते हैं. वो पूरी कोशिश करते हैं कि उनके बच्चों की फोटो या वीडियो सामने ना आए. लेकिन, जब विराट अपने परिवार के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहां बखेड़ा खड़ा हो गया.

दरअसल, जब विराट कोहली सहित टीम इंडिया मेलबर्न पहुंची, तो यहां एयरपोर्ट पर विदेशी मीडिया के कई सारे पत्रकार मौजूद थे. एक खबर के मुताबिक कोहली के साथ उनकी फैमिली भी मौजूद थी. यहां उन्होंने पत्रकारों से फोटो या वीडियो न लेने का अनुरोध किया था. लेकिन मीडिया ने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद कोहली नाराज हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *