अरब में से एक होता है, अंडा 21 हजार रुपये में बिका

लंदन:  एक अंडा नीलामी में 200 पाउंड (लगभग 21,000 रुपये) में बिका है. यह असामान्य अंडा है, जो सामान्य अंडाकार आकार को चुनौती देता है. इस अंडे को अरबों में एक कहा जाता रहा है क्योंकि इसका आकार पूर्णतया गोलाकार है. ऐसा अंडा मिलना बेहद दुर्लभ माना जाता है. यह अंडा बर्कशायर के लैम्बॉर्न की निवासी एड पॉवेल ने खरीदा है.

इसी महीने 11 दिसंबर को इस अंडे की नीलामी हुई.एक महिला को स्कॉटलैंड के एक शहर की सुपरमार्केट में यह अनोखा अंडा मिला था. उन्होंने इसे चैरिटी में दान किया और फिर अब यह अंडा नीलाम हुआ है.अंडे को अंडाकार बताना अजीब है. पर ज्यादातर अंडे, अंडाकार होते हैं. ऊपर से कम पतले, नीचे से ज्यादा फैले हुए. लेकिन ये अंडा खास है. यह एकदम गोल है. बता दें कि यह गोल अंडा ज्यादा पौष्टिक नहीं होता है. बस ये आकार की वजह से खास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *