अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर सुबह सवा तीन बजे ब्लास्ट

अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अलर्ट हो गए। वहीं धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुबह के समय थाना इस्लामाबाद के बाहर धमाका होने की आवाज पुलिस कर्मियों को सुनाई दी थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक धमाके की आवाज जरूर सुनाई दी थी, फिलहाल उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पिछले दिनों जो भी थाने के बाहर धमाके हुए थे, उस संबंधी एक पूरे गैंग को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके दो-तीन साथियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। वह भी पुलिस रडार पर है। जल्दी उनको भी पकड़ लिया जाएगा और इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *