Google ने प्रीति लोबाना को भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर अपॉइंट किया

नई दिल्ली: अमेरिकी टेक जाइंट गूगल  ने प्रीति लोबाना को भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट अपॉइंट किया है. इस भूमिका में लोबाना गूगल इंडिया की बिक्री और संचालन को संभालेंगी. उनका मकसद देश में डिजिटल मौकों को सशक्त बनाना और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा. लोबाना गूगल के पूर्व कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता की जगह लेंगी. गुप्ता ने हाल ही में गूगल के एशिया-पैसेफिक रीजन के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला है.

गूगल की ओर से जारी ब्रीफिंग के मुताबिक, प्रीति लोबाना अब भारत में गूगल की रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. विशेष रूप से वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारतीय क्लाइंट तक पहुंचाने और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार होंगी. इसके साथ ही, उनका मकसद भारत में गूगल के विभिन्न प्रोडक्ट और सर्विस के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *