तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया है।
अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सामने आए एक वीडियो में अल्लू अर्जुन को पुलिस द्वारा लिफ्ट में ले जाते हुए दिखाया गया है। महिला के के अठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला रेवती के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। हैदराबाद पुलिस ने पहले तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की घोषणा की है. जिसमें एक थिएटर सह-मालिक, सीनियर मैनेजर और निचली बालकनी के प्रभारी शामिल हैं।