RBI गवर्नर को रूसी भाषा में मिला धमकी भरा ईमेल

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुंबई स्थित मुख्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने धमकी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल गुरुवार (12 दिसंबर) को रूसी भाषा में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। ईमेल में बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी दी गई है।इस संबंध में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की टीमें धमकी भरा ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ईमेल भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, क्योंकि वीपीएन की मदद से आरोपी अपनी पहचना छुपा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *