सेंसेक्स और निफ्टी में आज 9 मई को करीब 1.5% की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां 1,000 अंक से अधिक गिर गया। वहीं निफ्टी 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया। यह लगातार पांचवा दिन है, जब सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव, चौथी तिमाही के कमजोर नतीजे और क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी सहित ऐसे कई कारण रहे, जिसके चलते बाजार में आज बिकवाली तेज हो गई