जालंधर, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 04- जालंधर लोक सभा हलका (अ.ज.) के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर 2009 बैंच के आई.आर.एस. अधिकारी माधव देशमुख और ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज फ्लाईग स्कुऐड, स्टैटिक सरवेलैंस, वीडियो सरवेलैंस, वीडियो व्यूइंग और लेखा टीमों के साथ मीटिंग की।
उन्होंने सभी निगरान टीमों को लोक सभा मतदान दौरान राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा की जा रही चुनाव सरगर्मियाँ पर सख़्त नज़र रखने के आदेश दिए,जिससे इन पर होने वाले ख़र्च को सम्बन्धित उम्मीदवार/ राजनीतिक पार्टी के चुनाव ख़र्च में जोड़ा जा सके।
यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंप्लैक्स में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, एफ.एस.टी.,एस.एस.टी.,वी.एस.टी., वी.वी.टी. और लेखा टीमों के साथ मीटिंग दौरान उनको अपनी ड्यूटी पूरी लगन और निष्क्षपता के साथ निभाने के लिए कहा जिससे चुनाव खर्च पर प्रभावी निगरानी को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने वीडियो सरवेलैंस टीमों को कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा की जाने वाली मीटिंगों/ समागमों आदि की उपयुक्त वीडीओग्राफी यकीनी बनाई जाए ताकि इन पर होने वाले खर्च को उम्मीदवार के चुनाव खर्च में शामिल किया जा सके।
इस मौके अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम-कम-नोडल अधिकारी ज़िला स्तरीय खर्च निगरान सैल, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और निगराम टीमें भी मौजूद थी।