मंगलवार को घरेलू बाजारों में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी, लेकिन लगातार तीसरे दिन बाजार फिर से ऊपरी स्तरों से फिसल गए. सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया तो निफ्टी 260 अंक नीचे फिसल गया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 970 अंकों के आसपास गिरावट दर्ज हो रही थी. वहीं, FMCG शेयरों में तेज उछाल दर्ज की गई है. Marico, Godrej Consumer, Britannia, HUL जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज हो रही थी. साथ ही BPCL और Titan भी ऊपर उछाल पर रहे. सेंसेक्स लगभग 100 अंक ऊपर चढ़ने के साथ 74000 के आसपास खुला. निफ्टी 22,400 के ऊपर खुला था.