डिप्टी कमिश्नर और डीआइजी ने पी.ए.पी. चौक पर ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए प्रयासों की समीक्षा की

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और डीआइजी (पी.ए.पी.) राजपाल सिंह संधू ने नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पी.ए.पी. चौक में जालंधर शहर से अमृतसर जाने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संशोधित प्रस्ताव 3 मई तक देने के आदेश दिए है।

डिप्टी कमिश्नर ने कुछ दिन पहले पी.ए.पी. चौक का दौरा कर लोगों को होने वाली ट्रैफिक समस्याओं का जायजा लिया था, उन्होंने नैशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन की आसानी के लिए एडीशनल अटैचमैंट निर्माण के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के विचारों पर चर्चा की।

डिप्टी कमिश्नर और डीआइजी ने अधिकारियों को कहा कि पीएपी और रामामंडी चौक से रोजाना गुजरने वाले वाहनों के बारे में विस्तृत सर्वे किया जाए ताकि ट्रैफिक में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके।इसके अलावा हाईवे पर उचित साइनेज लगाने के भी आदेश दिए गए ताकि लोग आसानी से यात्रा कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग डिजाइन काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *