अमर सिंह चमकीला की पहली बीवी गुरमेल बोलीं- घर आती थी अमरजोत, मैं रोटी बनाती थी और वो…

अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बनी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। वह पंजाब के फेमस सिंगर थे जिनकी कम उम्र में हत्या कर दी गई। हिंदी बेल्ट के जो लोग उन्हें नहीं जानते थे, फिल्म देखने के बाद उनकी जिंदगी में रुचि ले रहे हैं। अमर सिंह की पहली पत्नी गुरमेल सिंह जिंदा हैं। उनकी दूसरी वाइफ अमरजोत की भी हत्या कर दी गई थी। गुरमेल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अमरजोत उनके घर आती थीं। वह चमकीला की वजह से उनका सम्मान करती थीं।
फिल्म में दिखाया गया है कि गुरमेल को नहीं पता था अमर सिंह और अमरजोत के बीच कुछ चल रहा है। उन्हें शादी के बाद ही यह बात पता चली थी। जब गुरमेल से पूछा गया कि चमकीला की शादी के बाद क्या बीती? इस पर वह बोलीं, वह घर अकेले आता था। अमरजोत को लेके नहीं आता था। कभी-कभी वो भी आ जाती थी। मैं रोटी बनाती थी, वह सब्जी बनाती थी। उसे रोटी बनाना नहीं आता था। रोटी के लिए रसोइया लगा रखा था। मैं कहती कि बैठ जा मैं खुद बना लूंगी।
गुरमेल ने Love Punjab यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में ये सारी बातें कीं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी है कि अमर सिंह पर फिल्म बनी। उन्होंने कहा कि वह घर का अकेला चिराग था, बुझ गया। कोई कुछ करने वाला नहीं था। इसके बाद 15 साल तक केस चलते रहे। उन लोगों ने बहुत दुख झेले। उनकी दो ही बेटियां बचीं। एक बेटा और एक बेटी मर गए। गुरमेल ने बताया कि जब पता लगा कि चमकीला को मार दिया गया तो उनके पैरों के नीचे से जमीन चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *