वोटर जागरूकता के लिए छात्र आए आगे

जालंधर, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान अधिक से अधिक वोटिंग सुनिश्चित करने और लोगों को बिना किसी डर, भय एंव लालच के मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सिसटेमैटिक वोटर्ज एजुकेशन एंड इलैक्ट्रोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) अधीन जागरूकता गतिविधियाँ करवाई जा रही है।

गुरुवार को स्वीप प्रोग्राम अधीन आयोजित जागरूकता गतिविधियों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और मतदाताओं को 1 जून को मताधिकार का प्रयोग करने का न्योता दिया।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लसाड़ा, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दोसांझ कलां, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रुड़का कलां के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैलियों द्वारा वोटिंग के लिए प्रेरित किया।
इसी तरह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बस्ती दानिशमंदा, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मिट्ठू बस्ती, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आबादपुर, ए.एन. गुजराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोटर प्रण करवाया गया। इस दौरान छात्रों को अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों को मतदान के लिए जागरूक को कहा गया।

इसके इलावा डी.आर.जैन नैशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर कैंट से वोटर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के दौरान छात्रों ने विभिन्न बैनर, पोस्टर एवं तख्तियों द्वारा मतदान के महत्व को दर्शाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में वोटरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां तैयार की गई है, जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से लोगों को 1 जून को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *