नई दिल्ली: बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी की चर्चा बीते कई दिनों से है. जहां उनके भाई अभिषेक ने शादी कंफर्म कर दी है तो वहीं मामा गोविंदा को पहला न्योता देने की खबरें सामने आई थीं. हालांकि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान कौन हैं और कैसे दिखते हैं इस बात की अभी पूरी जानकारी एक्ट्रेस ने नहीं दी थी. लेकिन अब वेडिंग का अपडेट देते हुए आरती सिंह ने दूल्हेराजा का चेहरा दिखा दिया है. इतना ही नहीं रोमांटिक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है
आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपक के साथ वह रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, दीपक की आरती. गिनती शुरु हो गई है. 20 दिन बचे हैं अपने हमेशा के लिए. इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने हार्ट और नजर ना लगने वाली इमोजी शेयर कर दी है.