हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई. सूत्रों के अनुसार हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है.
महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई. इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई.