भाजपा बड़ी या PM मोदी बड़े? बांसुरी ने अपनी मां सुषमा स्वराज के अंदाज में दिया जवाब

नई दिल्ली, लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछे गए। उनके द्वारा दिए गए जवाब की आज सियासी गलियारों में खूब सराहना की जा रही है। बांसुरी से पूछा गया कि भाजपा बड़ी या प्रधानमंत्री मोदी बड़े? इस सवाल का जवाब उन्होंने अपनी दिवंगत मां और देश की पूर्व वित्त मंत्री सुषमा स्वराज के अंदाज में दिया। टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में बांसुरी ने कहा, ‘पीएम मोदी और बीजेपी एक दूसरे के प्रयाय है। पार्टी कमल के चिन्ह पर चुनाव लड़ती है और पीएम मोदी कमल के फूल हैं।’ उनके द्वारा दिए गए इस जवाब पर दर्शकों ने ताली बजाकर सराहना की।इसी इंटरव्यू में बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के द्वारा लगाए गए उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें केजरीवाल की पार्टी कहती है कि बांसुरी स्वराज ने भगोड़े ललित मोदी को पासपोर्ट दिलाने में मदद की थी। बांसुरी ने कहा कि आप की रिसर्च टीम सही से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मेरे वरिष्ठ वकील इस केस की पैरवी कर रहे थे। मैं उस समय नौवें नंबर की जूनियर वकील थी, जिसकी हैसियत इंटर्न से भी कम होती है।’ ललित मोदी के द्वारा सोशल मीडिया पर धन्यवाद देने के सवाल पर बांसुरी ने कहा कि इसका जवाब ललित मोदी ही दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *