वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार को लेकर आरसीबी टीम मैनेजमेंट को बुरी तरह से लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि आरसीबी क्या करती है। फाफ डुप्लेसी क्या कप्तानी कर रहे हैं, वो भी समझ नहीं आया। विराट कोहली अकेले खड़े रहे किसी ने साथ नहीं दिया। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम मैनेजमेंट को बुरी तरह से लताड़ लगाई है। इसके साथ ही विराट कोहली के धीमे शतक को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। राजस्थान के खिलाफ कोहली ने 72 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की शतकीय पारी खेली। कोहली की पारी की बदौलत ही आरसीबी 183 का स्कोर करने में सफल रही। आरसीबी के अन्य किसी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया और इसी वजह से मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।